TridindiaTridindiaTridindia

तेरह करोड़ साल पहले ऐसा क्या हुआ जिसने सबको किया हैरान

  • Home
  • News
  • तेरह करोड़ साल पहले ऐसा क्या हुआ जिसने सबको किया हैरान

हाल ही में वैज्ञानिकों ने पाया कि पूरे विश्व में सबसे पहला फूल तकरीबन 13 करोड़ साल पहले खिला होगा। उन्हें प्राचीन फूलों के पौधे का जीवाश्म मिला है। माना जा रहा है कि यह पौधा उसी काल का है जब धरती पर डायनासोर मौजूद थे।

अमेरिका की इंडियाना यूनिवर्सिटी के डेविड डिल्चर (वनस्पति वैज्ञानिक) ने कहा कि इस खोज ने कईं अहम सवाल उठाए हैं, जैसे कि फूलों के प्रारंभिक विकासपरक इतिहास पर, पशु जीवन के बारे में आदि।

मॉन्टसेचिया विदली (जलीय पौधा) जो स्पेन के पहाड़ी क्षेत्र में पाए जाते हैं, उनके पौधे के जीवाश्म को पहली बार फ्रांस की सीमा से लगते मोंट्सेक रेंज और स्पेन के इबेरियन रेंज में खोजा गया था।

डिल्चर कहते है कि पहला फूल तकनीकी रूप से मिथक है, जिस प्रकार पहला इंसान। परन्तु इस नए विश्लेषण से मॉन्टसेचिया के बारे में काफी जानकारी मिली। उन्होंने बताया कि मॉन्टसेचिया फूल में पंखुडियां नहीं होती थी और इसका फल बीज वाला होता था। इसका प्रकाशन पीएनएस जर्नल में किया गया है।

Reach us at [email protected] or contact us at +91-8527599523 for a quote on our timely translation solutions.

 

Never miss a story..!!

Grab the Latest Industry News, headlines, Updates & more..!!

[email-subscribers namefield=”NO” group=”Public”]
See Our Knowledge Center

Leave A Comment