TridindiaTridindiaTridindia

क्या 28 सितम्बर को ख़त्म हो जाएगी पूरी दुनिया?

  • Home
  • News
  • क्या 28 सितम्बर को ख़त्म हो जाएगी पूरी दुनिया?

दो अमरीकी ईसाई संतों ने यह भविष्यवाणी की है कि 28 सितम्बर को पूरी दुनिया ख़त्म होने की कगार पर होगी। इन संतों के अनुसार 28 सितम्बर को चंद्रमा पूरी तरह से लाल हो जाएगा जो एक संकेत होगा विनाश का।

माना जा रहा है कि पिछले साल के अप्रैल से अब तक चंद्रमा चार बार लाल हो चुका है और 28 तारीक को पूरी तरह लाल होने के बाद भयानक भूकंप और उल्का पिंडों के गिरने की आशंका बढ़ जाएगी।

उन अमरीकी ईसाई संतों के अनुसार यह वो समय होगा जब अरब देशों में युद्ध की स्थिति पैदा होगी और भूकंप के झटके होंगे।

इन संतों का कहना है कि यह समाय ईसा मसीह के धरती पर आने की सूचना देगा।

इन अमरीकी ईसाई संतों का नाम मार्क ब्लिज्ट और जॉन हेगी है और इनका दावा है कि 2000 साल में एक बार चाँद का रंग लाल हो जाता है।

उनकी इस भविष्यवाणी ने कारण अमरीकी लोगों में बहुत बेचैनी पैदा ही चुकी इसलिए इसकी गंभीरता को देखते हुए, इन दोनों संतों को अमरीकी पुलिस ने हिरासत में लिया है।

जब 1948 में ‘ब्लड मून’ की स्थिति बनी थी, तब इजरायल का जन्म हुआ था और इस साल भी ‘ब्लड मून’ पैगंबर की वापसी ला सकता है, ऐसा दावा है इन दोनों संतो का।

कईं विभिन्न ब्लॉग और साइट पर दुनिया खत्म होने की अटकले 22 से 28 सितंबर के बीच लगाई जा रही है।

सोशल मीडिया में भी इस पर काफी चर्चा हो रही है।

हालांकि नासा ने साफ़ इंकार किया है किसी भी अनहोनी से।

नासा के मुताबिक पृथ्वी पर अगले कई सौ सालों तक इस तरह की कोई भी अनहोनी या आपदा होने की संभावना नहीं है।

यह भी पढ़ें:

Reach us at [email protected] or contact us at +91-8527599523 for a quote on our timely translation solutions.

 

Never miss a story..!!

Grab the Latest Industry News, headlines, Updates & more..!!

[email-subscribers namefield=”NO” group=”Public”]
See Our Knowledge Center

Leave A Comment