TridindiaTridindiaTridindia

जानिए वॉट्सएप से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण ट्रिक्स!!

  • Home
  • News
  • जानिए वॉट्सएप से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण ट्रिक्स!!

वॉट्सएप आज के आधुनिक ज़माने की सबसे लोकप्रिय मैसेजिंग सर्विस है। परन्तु इसे किस तरह आसानी से उपयोग किया जाए, यह आज भी एक प्रश्न चिन्ह बना हुआ है। तो, आइए जानते है वॉट्सएप से जुड़ी कुछ ऐसी नायाब तरकीबें जो आपको इसके प्रयोग मे निपुण बना देंगी।

१. मैसेज लॉक करना

अब आप वॉट्सएप के संदेशो को लॉक भी कर सकते है, सिर्फ एक थर्ड पार्टी ऐप के इस्तेमाल से। ‘वॉट्सएप लॉक’ ऐप को गूगल प्ले से डाउनलोड कीजिए जिसे खोलने के लिए आपको अपना यूजर पासवर्ड डालना होगा। ब्लैकबेरी उपभोक्ताओ के लिए भी इस ऐप का एक मूलपाठ उपलब्ध है।

२. पुराने संदेशो का पूर्तिकर

अगर आप को अपने संदेशो के हट जाने का डर है तो अब वॉट्सएप का पूर्तिकर बना कर रख सकते है । इसके लिए आपको केवल निम्न कार्य करने होंगे:

* Settings > Chat Settings > Chat Backup> Back Up Now पर क्लिक करे। ये केवल iOS उपभोक्ताओ के लिए है।

* एंड्रॉइड उपभोक्ताओ के लिए- Settings > Chat settings >Backup conversations

३. लास्ट सीन छुपाना

आखिरी बार आपने वॉट्सएप कब देखा, इसका समय भी छुपाया जा सकता है।

अपने ‘लास्ट सीन’ छुपाने के लिए, आपको settings> account> privacy> last seen के विकल्प पर जाना होगा। अपनी सहूलियत के अनुसार आप यहाँ कोई भी विकल्प चुन सकते है IOS उपभोक्ता – Settings > Chat settings > Advanced> ‘Last Seen Timestamp’ विकल्प चुने।

४. ब्लूटिक्स छुपाना

जल्द ही वॉट्सएप मे ‘हाइड रीड रिसिप्ट’ का विकल्प आने वाला है। इस विकल्प से उपभोक्ता अपने ब्लू टिक के चिन्ह छुपा सकेंगे। इसके लिए सबसे पहले अपडेट डाउनलोड करें और अपने दूरभाष पर Settings > Security > Check Unknown sources पर जाये। अब डाउनलोड की गई .apk फाइल इंस्टॉल कर लें। वॉट्सऐप की सेटिंग्स पर जाकर Settings > Account > Privacy से रीड रिसिप्ट्स विकल्प को अनचेक कर दें।

५. कैसे हैक हो जाता है वॉट्सएप

● पब्लिक वाई-फाई का उपयोग करने से
● दूरभाष का IMEI नंबर पता होने से

६. कैसे बचें

● पब्लिक वाई-फाई का उपयोग ना करें
● अज्ञात नंबर को ब्लॉक करें
● अपने वाई-फाई के राउटर का पासवर्ड बदलते रहें।

Reach us at [email protected] or contact us at +91-8527599523 for a quote on our timely translation solutions.

 

Never miss a story..!!

Grab the Latest Industry News, headlines, Updates & more..!!

[email-subscribers namefield=”NO” group=”Public”]
See Our Knowledge Center

 

Leave A Comment