TridindiaTridindiaTridindia

हिंदी वेबसाइट अनुवाद: आपको अपनी वेबसाइट का हिंदी भाषा में अनुवाद क्यों करवाना चाहिए?

  • Home
  • Language Translation
  • हिंदी वेबसाइट अनुवाद: आपको अपनी वेबसाइट का हिंदी भाषा में अनुवाद क्यों करवाना चाहिए?

हाल ही में जारी हुई एक रिपोर्ट से यह बात उजागर हुई है कि वर्ष 2020 में लगभग 749 मिलियन लोग नियमित रूप से इंटरनेट उपयोग करते रहे हैं। इससे यह बात भी स्पष्ट है कि 2021 में इस संख्या में निश्चित रूप और अधिक वृद्धि ही हुई है। इससे यह जानकारी भी मिली है कि भारत जल्दी ही इंटरनेट उपयोगकर्ताओं की संख्या की दृष्टि से दुनिया की दूसरा सबसे बड़ा देश बनने की राह पर अग्रसर है। इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए क्या आपको नहीं लगता कि अपनी वेबसाइट का हिंदी भाषा में अनुवाद करने से आपको प्रतिस्पर्धा में बढ़त हासिल करने में मदद मिलेगी?

वर्ष 2021 के अंत तक इंटरनेट उपयोगकर्ताओं की संख्या 749 मिलियन से भी अधिक हो जाएगी। और जैसा कि आप पहले से ही जानते हैं कि भारत दुनिया का दूसरा सबसे अधिक इंटरनेट उपयोगकर्ता-आबादी वाला देश है, इसलिए यह ऐसा बहुत बड़ा बाजार सिद्ध होता है जिस पर ऑनलाइन व्यवसायों और पोर्टलों को अपना ध्यान केंद्रित करना चाहिए। यह बात किसी से छिपी नहीं है कि अपनी वेबसाइट का नई भाषा में अनुवाद करवाने से आपकी कंपनी से जुड़ने वाले लोगों की संख्या निश्चित रूप से बढ़ेगी। यदि उपयोगकर्ता को पूछा जाए तो अधिकांश का कहना यही होगा कि वे ऐसी वेबसाइट ज्यादा पसंद करेंगे जो उनकी मातृभाषा में जानकारी देती हो। इसलिए, हिंदी भाषा में उत्पाद और सेवा की जानकारी की तलाश करने वाले लाखों लोगों तक पहुंचने के लिए वेबसाइट का हिन्दी में अनुवाद करवाने की उच्चतम कोटि की सेवा लेना बहुत ही बुद्धिमत्तापूर्ण और लाभदायक रणनीति है।

इस ब्लॉग में, हम जानेंगे कि लगभग 45% भारतीय आबादी द्वारा बोली जाने वाली हिंदी भाषा में किसी वेबसाइट का अनुवाद कराए जाने के प्रमुख कारण क्या हैं।

वेबसाइट का हिंदी भाषा में अनुवाद करवाने के कारण

1. संभावनाओं का लाभ उठाना

जो वेबसाइटें भारतीय बाजार का लाभ उठाने के प्रयास में लगती हैं वे अपनी वेबसाइट को हिंदी भाषा में अनुवाद करने पर ध्यान केंद्रित करती हैं। आजकल, वैश्विक बाजार में बढ़ने के लिए व्यवसायों ने उपयोगकर्ताओं तक अधिक कुशलता से पहुंचने के लिए प्रमुख हिंदी अनुवाद के माध्यम से स्थानीय दृष्टिकोण को अपनाना शुरू कर दिया है। अनुवाद अपनी वैश्विक उपस्थिति स्थापित करने का माध्यम है जिसके माध्यम से विभिन्न व्यवसाय भाषा की बाधा को दूर करके और अच्छा संचार चैनल विकसित करके स्थानीय दर्शकों तक पहुंच सकते हैं।

इसलिए, वेबसाइट अनुवाद समाधानों की खोज करना ऑनलाइन व्यवसायों के लिए बेहतर समाधान प्रदान करके अधिक लीड उत्पन्न करने और व्यवसाय की मांग बढ़ाने के लिए आदर्श होगा।

2. हिंदी में विषयवस्तुओं की बढ़ती मांग

क्या आप जानते हैं कि इंटरनेट उपयोग के मामले में भारत ने अमेरिका को भी पीछे छोड़ दिया है? पिछले कुछ वर्षों में हिंदी भाषा में विषयवस्तुओं का उपभोग अविश्वसनीय रूप से बढ़ा है और आने वाले वर्षों में इसमें वृद्धि होने की संभावना रहेगी। ऑनलाइन सक्रिय रहने वाली भारतीय लोगों की बढ़ती संख्या का स्पष्ट अर्थ है कि हिंदी अनुवाद आपको अपने उपयोगकर्ताओं में वृद्धि करने में सहायक हो सकता है। यदि आप इस नए उभरते बाजार का लाभ उठाना चाहते हैं और यह नहीं जानते कि यह काम कैसे किया जाए तो वेबसाइटों के लिए प्रीमियम बहुभाषी अनुवाद का लाभ उठाना विश्व भर में विस्तार करने के लिए एक कदम आगे बढ़ाने का सबसे सही तरीका है।

भारतीय आबादी बड़े पैमाने पर ऑनलाइन सक्रिय है और भारतीयों की ऑनलाइन उपस्थिति बढ़ती जा रही है इसलिए यदि आप अपनी वेबसाइट का हिंदी भाषा में व्यावसायिक अनुवाद कराते हैं तो यह आपके व्यवसाय के लिए प्रगति के द्वार खोलने में सहायक होगा।

3. लगभग 10% भारतीय आबादी अंग्रेजी बोलती है

भारत में 125 मिलियन लोग धाराप्रवाह अंग्रेजी बोलते हैं। जी हाँ, भारत दुनिया में दूसरा सबसे अधिक अंग्रेजी बोलने वाला देश है, लेकिन अंग्रेजी बोलने वाले भारतीय लोगों की संख्या केवल 10% या इससे कुछ ही ज्यादा होगी। इसलिए, यदि आप केवल अंग्रेजी भाषा में अपना प्रचार कर रहे हैं तो आप जनसंख्या के छोटे-से अंश तक ही पहुंच रहे हैं और विकास के कई अवसर खो रहे हैं।

दूसरी तरफ देखा जाए तो हिंदी भारत की आधिकारिक भाषा है और लगभग 45% भारतीय आबादी हिंदी बोलती है। इसलिए, बड़े पैमाने पर हिंदी अनुवाद की बहुत की अधिक जरूरत है। आप अपनी वेबसाइट का हिंदी भाषा में अनुवाद करके भारतीय उपभोक्ताओं को जोड़ने के लिए अपनी कंपनी की संभावनाएं बहुत अधिक बढ़ा सकते हैं।

जब बहुत सारे भारतीय उपभोक्ताओं आपके साथ जुड़ जाएंगे तो आपकी बिक्री अपने आप बढ़ जाएगी।

4. अधिक आय

जब आपकी साइट की बिक्री बढ़ाने के लिए उपयोग की जाने वाली विशिष्ट भाषा आपके लक्षित दर्शकों की मूल भाषा में अनुवादित हो जाती है, तो लीड से व्यवसाय पाना आसान हो जाता है। वेबसाइट में जो विवरण दिया जाता है वही ऐसी एकमात्र चीज है जो साइट पर आने वाले लोगों को लंबे समय तक बांधे रहता है। दर्शकों की मूल भाषा में किसी वेबसाइट का अनुवाद किए जाने पर व्यवसाय को कई लाभ मिलेंगे। इसलिए, लीड से व्यवसाय पाने और अधिक आय की संभावनाएं साकार करने के लिए वेबसाइट का हिंदी अनुवाद करवाना बहुत आवश्यक है।

5. गहन जागरूकता प्रेरित करना

यदि आप अपने व्यवसाय के बारे में केवल अंग्रेजी में जानकारी दे रहे हैं, तो आप न केवल भारत में दर्शकों के एक छोटे से हिस्से तक ही पहुंच पाएंगे बल्कि मजबूत ऑनलाइन उपस्थिति बनाने में भी असमर्थ रहेंगे। अपनी वेबसाइट का हिंदी भाषा में अनुवाद करवाने से आप अपनी पहुंच बढ़ा सकेंगे और अपने उत्पाद या सेवा के बारे में जागरूकता बढ़ा सकेंगे।

6. 1.3 बिलियन लोगों के बाजार में स्थापित होने का लक्ष्य रखें

वर्ष 2021 में भारत की जनसंख्या 1.39 बिलियन होने का अनुमान है। भारतीय जनसंख्या तब तक बढ़ते रहने की संभावना है जब तक कि यह वर्ष 2065 में 1.68 बिलियन तक की अधिकतम संख्या तक नहीं पहुंच जाती। इसलिए स्पष्ट है कि अभी भी इस अर्थव्यवस्था में विकास की बहुत संभावनाएं हैं।

जब वेबसाइट का अनुवाद करना हो तो किसी प्रतिष्ठित कंपनी से यह कार्य करवाने पर आपको विचार करना चाहिए। प्रतिष्ठित कंपनी को विभिन्न क्षेत्रों का उचित अनुभव होता है इसलिए उसे इस बारे में बेहतर जानकारी होती है कि अपने प्रतिस्पर्धियों से आगे बढ़ने के लिए विभिन्न उद्योगों के लिए क्या जरूरी होता है।

इस बातों से यह पता चलता है कि हिंदी अनुवाद की भारी मांग है। उच्च गुणवत्ता वाला हिंदी वेबसाइट अनुवाद, सफलता की ओर बढ़ाने वाला उपाय है।

निष्कर्ष:

यदि आप किसी नए बाजार में कदम रखना चाहते हैं और यह नहीं जानते कि शुरुआत कहां से करें, तो अपनी साइट का अनुवाद करवाना बहुत ही सरल और सबसे कुशल तरीका होता है। सही तरीके से किया गया हिंदी अनुवाद,आपको बढ़ती भारतीय आबादी के बीच अपने उत्पादों और सेवाओं के बारे में जानकारी फैलाने में सहायक होगा।

ट्रिडइंडिया में, हमारे हिंदी भाषा के स्थानीय जानकार आपकी वेबसाइट को आपके लक्षित भारतीय बाजार के लिए अनुवाद करने में आपकी मदद करने के लिए तैयार हैं। आज ही हमें +91-8527599523 पर कॉल करें या दुनिया भर में अपना व्यवसाय फैलाने के लिए अपनी जरूरत तुरंत लिख भेजें ।

Never miss a story..!!

Grab the Latest Translation and language News, Tips, Updates & Trends..!!

[email-subscribers namefield=”NO” group=”Public”]
See Our Knowledge Center


Leave A Comment